
अरियरी प्रखंड अंतर्गत वरुणा पंचायत के मसौढा गांव स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया। जिसमें हेराफेरी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत टीम के सदस्यों ने बताया कि अंत्योदय राशन कार्ड के तहत अगर 08 परिवार हैं तो 40 किलो अनाज मिलने का प्रावधान है, जिसमें 24 किलोचावल, 16 किलोगेहूं देना है। लेकिन डीलर द्वारा मात्र 21 किलो चावल और 14 किलो गेहूं ही दिया जा रहा है और राशन कार्ड पर सरकारी दर के अनुसार अंकित किया जा रहा है। इस बाबत गांव के ही लक्ष्मीनिया देवी, फुलवा देवी सहित दर्जनों लाभुकों ने शिकायत दर्ज़ कराया था कि डीलर द्वारा जबरन उक्त लोगों का कार्ड रखकर कम अनाज दे रहा है। जिसमें बाद गांव पहुंचकर टीम ने जाँच किया तो हेराफेरी का मामला सत्य पाया। उन्होंने कहा कि इस मामले की रिपोर्ट वरीय अधिकारी को सौंपा जिसके पश्चात आगे की कार्रवाई होगी। इस जांच टीम में संगीता कुमारी, सुनीता कुमारी एवं मीणा कुमारी शामिल थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق