क्राइम रिपोर्टर | आरा/ उदवंतनगर

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर मंगलवार की सुबह कोहरे के कारण अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार दो चचेरे भाई आ गए। ट्रैक्टर के चक्का के नीचे आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि, सड़क किनारे पड़े दूसरे जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक गड़़हनी थाना क्षेत्र के बगवा निवासी शिव बचन साव का 24 वर्षीय बेटा राजकुमार साव है। मृतक राजकुमार एवं प्रिंस आपस में चचेरे भाई है। इस घटना से नाराज लोगों ने कसाप गांव के समीप आरा- सासाराम स्टेट हाईवे पर सड़क जाम कर दिया। जाम की वजह से आवागमन इस मार्ग पर प्रभावित हो गया।वाहनों की लंबी कतार लग गयी। नाराज लोग किसी को आने -जाने नहीं दे रहे थे।लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे। करीब 4 घंटे बाद सीओ द्वारा मुआवजा दिया गया। तब जाकर जाम हट सका। इधर जख्मी गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवा निवासी अनिल कुमार गुप्ता के 20 वर्षीय पुत्र प्रिंस उर्फ लवकुश कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को ज़ब्त कर लिया है।

सड़क हादसा उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा

घटना से नाराज लोगों ने कसाप गांव के पास आरा- सासाराम स्टेट हाईवे जाम किया

घटना के बाद सड़क पर जुटी लोगों की भीड़।

कुहासे के कारण घटी घटना, थोड़ी देर में लौटूंगा यह कह कर आरा की तरफ आ रहे थे दोनों छात्र

मंगलवार की सुबह से ही काफी घना कुहासा था। दो कदम पर लोग तक दिखाई नहीं दे रहे थे। ऐसे में जब बाइक लेकर राजकुमार साव घर से यह कहकर निकला कहकर निकला की थोड़ी देर में घर आ जाऊंगा। इसके बात प्रिंस के साथ वह आरा की ओर निकल पड़ा।कुहासे की वजह से ना बाइक सवार और ना ही ट्रैक्टर चला रहे चालक को कुछ दिखाई दिया। जिसके बाद यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि प्रिंस के माता-पिता दिल्ली रहते हैं। जबकि आरा में पढ़ने के लिए गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवा स्थित अपने गांव में चाची के घर रहता था। इधर जख्मी प्रिंस की भी हालत खराब बताई जा रही है।

सामान खरीदने गए साइकिल सवार दो भाई ट्रैक्टर की चपेट में आकर हुए जख्मी

आरा| पवना थाना क्षेत्र के डिहरी गांव के समीप मंगलवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार दो किशोर जख्मी हो गए। पब्लिक की सहायता से दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।फिलहाल दोनों अस्पताल में इलाजरत हैं। एक जख्मी 12 वर्षीय करण कुमार संदेश थाना क्षेत्र के बिछियाव गांव निवासी श्रीकांत कुमार का बेटा है।जबकि, दूसरा जख्मी 13 वर्षीय जय मंगल राम का बेटा अभिषेक कुमार है। दोनों रिश्ते में मौसेरा भाई लगते हैं। बताया जा रहा है कि साइकिल से दोनों अगिआव सामान लाने जा रहे थे।

पल्सर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे ट्यूशन पढ़ने

बताया जा रहा है कि ट्यूशन पढ़ने के लिए राजकुमार साव है। गांव के ही प्रिंस कुमार उर्फ लव-कुश के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे आरा आ रहे थे।इसी दौरान कसाप गांव के समीप कोहरे की वजह से आरा की तरफ से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार आ गए।बाइक से टक्कर के बाद ट्रैक्टर के पहिए के नीचे राजकुमार साव आ गया।जबकि, प्रिंस कुमार धक्के के बाद सड़क पर ही दूर जा गिरा। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरा-सासाराम जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा समझाने पर भी आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहींं थे। मुआवजा के साथ रोड ब्रेकर बनाने की मांग के बाद में उदवंतनगर सीओ पूनम सिंह घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद 4 लाख रुपए का मुआवजा मृतक के परिजन को दिया। तब जाकर जाम हट सका। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को पुलिस ने शव सौंप दिया। मृतक राजकुमार साव तीन भाइयों में सबसे छोटा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment