
शहर में हो रही बाइक चोरी की घटना को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। सोमवार की रात पुलिस ने अभियान चलाकर चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक दवा दुकानदार भी शामिल है। बाइक चोरी की घटना से परेशान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया बीते 5 जनवरी को करमन टोला से हीरो-होंडा स्पलेंडर गाड़ी चोरी हुई थी। जिसे स्टेशन रोड से गुप्त सूचना के आधार पर नवादा थाना के थानाध्यक्ष संजीव कुमार एवं पुलिस बल ने बरामद कर लिया। साथ में दवा दुकानदार अखिलेश कुमार एवं राजु कुमार दोनों अहिरपुरवा निवासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को एक और युवक की तलाश है। जो बाइक चोर गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। फिलहाल, बाइक चोरी के मामले में पकड़े गए दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق