अकबरपुर| विभिन्न मांगों को लेकर भूमि अधिकार अभियान से जुड़े लोग आज अकबरपुर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। आंदोलनकारियों ने बताया कि प्रखंड के सभी 20 पंचायतों में 30 हजार लोग सुखाड़ राहत के लाभ से वंचित है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक परिवार को सुखाड़ राहत से तीन- तीन हजार रुपये देने की घोषणा की थीं लेकिन अभी तक 90 प्रतिशत लोगों को सुखाड़ राहत का पैसा नहीं मिल पाया है। भूमि अधिकार अभियान बिहार के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र राजवंशी ने प्रखंड के पचरुखी गांव में सार्वजनिक स्थल पर आयोजित एक बैठक में कहा कि 24 जनवरी को अकबरपुर प्रखंड कार्यालय के सामने महाधरना का आयोजन किया गया है। जिसमें भूमि अधिकार अभियान से जुड़े सदस्यों तथा सुखाड़ से वंचित बड़ी संख्या में महाधरना कार्यक्रम में लोग शामिल होगें तथा सुखाड़ राहत से तीन- तीन हजार रुपये तत्काल राहत देने की मांग से सम्बंधित ज्ञापन बीडीओ को सौपेंगे ताकि मेहनत कश लोगों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुच सकें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق