बरारी विधायक नीरज यादव के प्रयास से कुंडी घाट पर पुल निर्माण अगस्त में कार्य संपन्न हो गया। मोहनाचांदपुर पंचायत के मुखिया ब्रहमानंद साह,राजद के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी आदि ने हर्ष जताते हुए कहा कि अगस्त के अंत तक मोहनाचांदपुर को एक नई सौगात बरारी विधायक नीरज कुमार के प्रयास से मिल गया।
ग्रामीणों ने पुल निर्माण पर जताया हर्ष : वैशागोविन्दपुर एवं मोहनाचांदपुर पंचायत के उत्तरी भाग के विद्यार्थियों को पहले जोतराम राय उच्च विद्यालय कुंडी घाट में नाव के सहारे आना जाना पड़ता था परंतु जब पुल तैयार हो गया तो विद्यार्थियों को पुल का सीधा लाभ मिल गया। उन्होंने बताया कि गांववासी को खासकर बरसात के समय आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जो कि अब राहत मिल गया प।लोगों को हाट बाजार प्रखंड मुख्यालय, कटिहार मुख्यालय रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर आने जाने में भी काफी सुगमता हो गया।
मोहनाचांदपुर पंचायत के दियरा क्षेत्र में अपराधियों का काफी बोलबाला है क्योंकि अपराधियों को धर पकड़ करने के लिए दियर क्षेत्र में पुलिस समय पर नहीं पहुंच पाती है परंतु कुंडी घाट पर पुल का निर्माण हो जाने पर पुलिस समय पर दियरा पहुंचेगी तो अपराधियों व असामाजिक तत्वों में भय व्याप्त हो जाएगा।
पुल निर्माण होने के बाद विद्यालय जाती छात्राएं।
कुंडी के किनारे बांध निर्माण की मांग
गांव के अजय झा, जितेंद्र प्रसाद चौधरी, भोला सिंह, अमर सिंह, महानंद झा, दयाराम, रंजीत सिंह, रंजीत राम, श्याम साह, संतोष चौधरी,विजेंद्र चौधरी आदि लोगों ने कहा कि पुल के निर्माण से गांव में अब खुशहाली आ गयी है। ग्रामीणों का कहना है कि कुंडी के किनारे- किनारे करीब दो किलोमीटर तक मिट्टी भरवाकर बांध को ऊंचा व मजबूत बना दिया जाय तो खेतों व गांव में बाढ़ का पानी घुसना बिल्कुल बंद हो जाएगा। राजद प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी,मुखिया ब्रह्मानंद साह ,सरपंच मो इरसाद,भगवान मंडल,बंटी यादव आदि ने बांध निर्माण की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق