बैठक में बीआरपी, संकुल समन्वयक, सभी प्रधानाध्यापक, सक्रिय शिक्षा सेवक ,शिक्षा स्वयंसेवक आदि मौजूद थे। इस अवसर पर केआरपी उषा जायसवाल ने कहा कि तन्मयता के साथ मानव श्रृंखला निर्माण में कही भी कड़ी नहीं टूटे इसके लिए सभी की सहभागिता अहम है। 19 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव शृंखला के बारे में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर केआरपी ने जल बचाओ पेड़ लगाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर केआरपी के द्वारा माइक्रो प्लानिंग का सिड्यूल जारी किया गया।इस दौरान पूर्व एसआरजी बिमल मालाकर ने पूर्व का अनुभव देते हुए मानव श्रृंखला को सफल बनाने का आह्वान किया।
मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास करते साक्षरता कर्मी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق