औरंगाबाद शहर| ससुराल वालों ने दहेज में बाइक व पचास हजार रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। मामला रफीगंज थानाक्षेत्र के अदलपुर गांव का है। पीड़िता दौलती देवी उसी गांव के रामप्रवेश यादव की पुत्री है। मामले को लेकर उसने स्थानीय थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2009 में उसकी शादी गया के गुरार थाना क्षेत्र अंतर्गत असनी गांव निवासी अर्जुन यादव के पुत्र अवधेश यादव के साथ हुई थी। जिससे उसे दो बच्चे भी हैं। शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला। इसके बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक व पचास हजार रुपए की मांग के लिए दबाव बनाने लगे। मायके वालों की माली स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उनकी यह मांग पूरी नहीं की गई। इसके बाद उक्त लोगों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। अब वह अपने बच्चों संग मायके में रखकर किसी तरह अपना भरण-पोषण कर रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق