सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद सदर
सोमवार को रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धनाड़ी पिपरा गांव का है। जख्मियों में उसी गांव निवासी उमा शंकर विश्वकर्मा, बेबी कुमारी, शांति देवी, बासुकी विश्वकर्मा, विभा देवी, रवि रंजन कुमार शामिल है। घटना के बाद सभी जख्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज किया गया। जख्मियों ने बताया कि घर से बाहर जाने के लिए रास्ता पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा घेर दिया गया है। वे लोग इसका विरोध किया तो गांव के कमलेश, उपेंद्र, नीरज, कृष्णा, कमल किशोर, धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य ने उनलोगों के साथ मारपीट कर दिया। जख्मी उमा शंकर विश्वकर्मा ने बताया कि वह सुबह में शौच के लिए जा रहा था। वह जैसे ही उस रास्ते से पार करने लगा कि उक्त आरोपी वहां पहुंचे और लाठी-डंडे से उसके साथ मारने लगे। इतने में ही बीच-बचाव करने उसके परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। जिसके बाद उनलोगों के साथ भी मारपीट किया गया।
सदर अस्पताल में भर्ती जख्मी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

إرسال تعليق