जिले भर में आज कार्यक्रमों की धूम रहेगी और खुले आसमान में पूरे शान से देश की आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरायेगा। उत्सवी माहौल में गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी है। सरकारी कार्यालय से लेकर शिक्षण संस्थान तक सज-धजकर तैयार है। एक दिन पहले से ही फिजां में देशभक्ति के गाने की आवाज गूंजने लगी है। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ देखी गयी। मुख्य समारोह सोगरा उच्च विद्यालय के मैदान में होगा जहां ग्रामीण कार्य विभाग सह जिले के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। इस मौके पर डीएम योगेन्द्र सिंह, एसपी निलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

निकाली जाएंगी झांकियां

अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा विकास योजनाओं और जागरुकता से संबंधित आकर्षक झाकियां भी निकाली जाएंगी। साथ ही पुलिस, एनसीसी और स्कॉउट एंड गाइड के कैडेटों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ-साथ आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया जाएगा। सभी सरकारी व गैर सरकारी संगठनों द्वारा समारोह पूर्वक गणतंत्र दिवस समारोह मनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में झंडोत्तोलन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं और पुरस्कार वितरण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित
किये जाएंगे।

महादलित टोलों में होगा झंडोत्तोलन


महादलित टोलों में झंडोत्तोलन के लिए पदाधिका रियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। साथ ही झंडोत्तोलन करने वाले व्यक्ति का नाम भी तय कर दिया गया है। झंडोत्तोलन के समय प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताएंगे और कुरीतियों के खिलाफ जागरूक भी करेंगे।

प्रमुख कार्यक्रम

{मुख्य समारोह, सोगरा उच्च विद्यालय परिसर- 9.00 बजे

{कलेक्ट्रेट में- 9.45 बजे

{ जिला परिषद कार्यालय में- 10.00 बजे

{ जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में- 10.10 बजे

{ बिहारशरीफ अनुमंडल कार्यालय में- 10.15

{ गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में- 10.25

{ नगर निगम परिसर में- 10.40 बजे

{ टाउन थाना परिसर में- 10.50 बजे

{ कारगिल पार्क में श्रद्धांजलि व माल्यार्पण- 11.10 बजे

{ पुलिस लाइन में- 11.25 बजे

{ रेड क्रास सोसायटी- 10.35

{पीएचईडी- शुद्ध जल, स्वच्छ जल { सर्व शिक्षा अभियान- स्मार्ट क्लासेज बिहार अभियान

{ निर्वाचन विभाग- मतदाता जागरूकता अभियान { सामाजिक सुरक्षा- मुख्यमंत्री नि:शक्त विवाह योजना { डीपीओ कार्यालय- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना { उद्यान विभाग- प्रति बूंद अधिक उपज { आत्मा नालंदा- किसान चौपाल { कल्याण विभाग- अनुसूचित जाति सामुदायिक भवन {एलडीएम कार्यालय- स्वयं सहायता समूह { पब्लिक स्कूल एसोसिएशन- महिला साक्षरता { स्काउट एंड गाइड- प्राथमिक चिकित्सा { दिव्यांग छात्रों द्वारा- दिव्यांग खेल प्रोत्साहन जागरूकता

होगा फैंसी क्रिकेट मैच : अपराह्न में सोगरा हाई स्कूल मैदान में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। जिसमें प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश आमने-सामने होंगे। मैच को लेकर भी तैयारी पूरी कर ली गयी है।

कहां करेंगे कौन झंडोत्तोलन


{संगतपर अमरपुर मुसहर टोली- प्रदीप मांझी { देवी सराय चौधरी टोला- रामा रजक { सकुनत कला रजक टोला- शिवालक रजक { मुरारपुर ब्रह्म स्थान- छोटन रविदास { चांदनी कलाली रविदास टोला- महेश रविदास { महलपर- खैराबाद रविदास टोला- रामफल दास { सलेमपुर रविदास टोला- मुनेश्वर रविदास { पासी टोला कोसुक- बाबू लाल चौधरी { इमादपुर- रामचन्द्र दास { नयी सराय अनुसूचित जाति क्वार्टर- राजकुमार डोम { गौरागढ़- अर्जुन रविदास { बैगनाबाद- राधे चौधरी { अली नगर- ईश्वर रविदास { लोहगानी- उमेश चौधरी { छोटी पहाड़ी- कपिल रजक { नूरसराय चौधरी टोला- अमीरचंद चौधरी { डोईया- ब्रह्मदेव रविदास { रहुई रविदास और चौधरी टोला सुल्तानपुर- मंगल रविदास { रहुई दिग्घी पर खिरौना- लल्लू रविदास


परेड में शामिल होंगी आठ टुकड़ियां : मुख्य समारोह के परेड में जिला सशस्त्र बल पुरुष, जिला सशस्त्र बल महिला, सैप, होमगार्ड, स्काउट एंड गाइड, सैनिक स्कूल, एनसीसी की आठ टुकड़ियां शामिल होगी। झांकी और परेड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को ट्रॉफी दिया जायेगा। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले गुड समेरिटन और चार पारा स्पोर्ट्स पर्सन को भी सम्मानित किया जायेगा।


सम्मानित होंगे ये 17 स्वतंत्रता सेनानी

{रामप्रवेश सिंह- माधोपुर सबनहुआ डीह हरनौत

{बाल्मीकि सिंह- खरथुआ, हरनौत

{शैलेन्द्र सिंह- बिरजू मिल्की हरनौत

{राजमणि सिंह- बराह हरनौत

{ब्रह्मदेव प्रसाद- मोहद्दीपुर बिंद

{अर्जुन दास- मथुरिया मुहल्ला बिहारशरीफ

{रामदहीन सिंह- नेपुरा बिहारशरीफ

{महादेव प्रसाद आर्य- पंडितगली बिहारशरीफ

{शिवनारायण सिंह- अंदी अस्थावां

{वासुदेव नारायण सिंह- भगवानपुर कतरीसराय

{शिवनंदन प्रसाद- छबिलापुर राजगीर

{बच्चन प्रसाद सिंह- छोटी छरियारी, थरथरी

{बिंदा सिंह- मुबारकपुर चंडी

{हरेन्द्र कुमार- यशवंतपुर चंडी

{सुखु महतो- कुकहड़िया चंडी

{भागवत प्रसाद- अमनार खास, एकंगरसराय

{ठाकुर नंदकिशोर सिंह- चम्हेड़ा एकंगरसराय

निकाली जाएंगी ये 20 झांकियां



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bihar Sharif News - the minister in charge will fly the flag in the morning at 9 am

Post a Comment