रानीगंज|श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 132वां जन्म महोत्सव और दिव्य सत्संग समारोह एक मार्च रविवार को एसएनवी कॉलेज में मनाया जाएगा। इसके लिए विशाल पंडाल बना है। नगर में विभिन्न जगहों पर तोरण द्वार बनाये गए हैं। सत्संग समारोह में सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, फारबिसगंज, पूर्णिया, बंगाल व नेपाल आदि जगहों से विद्वान एसपीआर (आचार्य)पधार रहें हैं। श्रद्धालुओं के रहने एवं भंडारा का व्यवस्था भी की जा रही है। सत्संग का प्रारंभ प्रातः काल उषा कीर्तन व सामूहिक प्रार्थना से किया जाएगा। साढ़े आठ बजे प्रातः शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ों धर्मावलंबी युग पुरुषोत्तम श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र के तैल चित्र के साथ नगर भ्रमण करेंगें। दोपहर तीन बजे से सत्संग समारोह का आयोजन होगा। सत्संग की तैयारियों में प्रो. दयानंद राउत, शंभू मेहता, राजेन्द्र पुरवे, योगेंद्र मंडल, कमल किशोर साह, दिलीप नायक आदि तैयारियों जुटे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment