फुलवारीशरीफ|नवादा गांव में शनिवार की शाम छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में रोड़ेबाजी हुई। इससे आधा दर्जन महिला-पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया और घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को सरस्वती पूजा के दौरान गांव के स्कूल में एक जाति विशेष के लड़कों ने दूसरी जाति की लड़कियों से छेड़खानी की थी। गांव के लोगों ने दोनों जातियों के लोगों को बैठा कर शांत करा दिया। मगर दोनों पक्षों के लड़कों के बीच तनाव बना हुआ था। मूर्ति विसर्जन के दौरान लड़कों के बीच कहासुनी हो गई। लोगों ने समझा-बुझा कर मूर्ति विसर्जन करा दिया। विसर्जन के बाद एक लड़का कोचिंग जा रहा था तो दूसरे पक्ष के लड़कों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद आधे घंटे तक रोड़ेबाजी होती रही। रोड़ेबाजी में रामनाथ राय, रमेश राय, अभिषेक कुमार, सुमन कुमारी, ललीता देवी और नंदकिशोर पासवान घायल हो गए। थानेदार रफीकुर रहमान ने बताया कि घटना के पीछे छेड़खानी की बात आ रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق