राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर एक ट्रक पर लोडेड प्याज लूटने वाला मास्टरमाइंड अपराधी को कैमूर पुलिस ने रोहतास से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कैमूर दिलनवाज अहमद ने बताया है कि पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपित पर कैमूर के मोहनिया थाना सहित रोहतास के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। मोहनिया थाना अंतर्गत मुठानी ओवरब्रिज के पास एक मारुति कार से बीते 27 दिसंबर 2019 को ओवरटेक कर गाड़ी संख्या यूपी 72/टी 3997 जिस पर प्याज लदा था, अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लूट लिया गया था। गिरफ्तार शख्स संतोष कुमार सिंह पिता हरिहर सिंह ग्राम जीगयाही थाना मुफस्सिल सासाराम जिला रोहतास को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित ने कई लूटकांडों में स्वीकारी संलिप्तता :कुदरा थाना अंतर्गत लहसुन के ट्रक लूट कांड एवं रोहतास जिले में भी कई लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। छापेमारी के क्रम में इसका एक सहयोगी चंदन कुमार रोहतास जिले के शिवसागर थाना में पकड़ा गया था।

गिरफ्तार आरोपी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ara News - onion laden truck robber mastermind arrested on rohtas

Post a Comment