धोबहा ओपी क्षेत्र के बसंतपुर गांव स्थित खेत में करंट लगने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। बुधवार की सुबह महिला का शव खेत से बरामद किया गया। मृत महिला आशागरी बसंतपुर गांव निवासी घुरा गिरी की प|ी थी। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम घास काटने के लिए आशा गरी खेत की तरफ गई हुई थी। इसी बीच बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आ गई। जिसके कारण वहीं पर छटपटा कर उसकी मौत हो गई। रात को जब घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद काफी खोजबीन की गई तब जाकर खेत से शव को बरामद किया गया। परिजन इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। इस मामले में धोबहा ओपी थाना में एक यूडी केस दर्ज किया गया है।
सदर अस्पताल में पहुंचे शोकाकुल परिजन।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق