संस्कृत निर्मली के बुजुर्ग संसाधन केंद्र में होली मिलन समारोह का आयोजन

होली रंगों का त्योहार है। जिस प्रकार प्रकृति रंगों से भरी हुई है, उसी प्रकार हमारी भावनाएं भी विभिन्न रंगों से जुड़ी है। आचार्य पंडित धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि इस वर्ष होली मंगलवार को मनाया जाएगा। जबकि सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा एवं होलिका दहन होगा। इस दिन कुल-देवताओं को सिंदूर अर्पण के साथ-साथ चैतन्य जयंती भी मनाया जाता है। यह होलिका प्रदोष काल में किया जाता है। मान्यता है कि प्रतिपदा चतुर्दशी दिन और भद्रा में होलिका दहन सर्वथा वर्जित है। ऐसे में भद्रा को त्याग कर ही होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के समय ओम होली काइये नमः मंत्र के साथ विधिवत पूजन का विधान है। होली पर्व एवं कथा बताते हुए कहा कि पुराणों के अनुसार राजा हिरण्य कश्यप चाहता था कि उनका पुत्र प्रह्लाद भगवान नारायण की पूजा छोड़ उनकी पूजा करें। ऐसा नहीं करने से राजा हिरण्य कश्यप अपने पुत्र पर क्रोधित होकर अपनी बहन होलिका को आज्ञा देते हुए कहा कि बहन तुम अपनी मायावी शक्ति का प्रयोग कर प्रह्लाद को अपने गोद में बैठा कर अग्नि प्रज्वलित कर जलाकर भस्म कर दो। अपनी भाई की आज्ञा मान बहन होलिका ने ऐसा ही किया। जिसमें होलिका जलकर भस्म हो गई और नारायण भक्त प्रह्लाद का बाल तक बांका नहीं हुआ। उसी दिन से लेकर आज तक होलिका दहन की खुशी में रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया जाता है।

होली के गीत व जोगीरा के बीच बुजुर्गों ने खेली फूलों की होली

करजाईन | बसंतपुर प्रखंड के संस्कृत निर्मली स्थित बुजुर्ग संसाधन केंद्र परिसर में अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ के बैनर तले हेल्पेज इंडिया के सहयोग से रविवार को वृद्धों के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें एसडीएम सुभाष कुमार, हेल्पेज इंडिया के कंट्री हेड राजेश्वर देवकोंडा, राज्य प्रमुख हेल्पेज इंडिया गिरीशचंद्र मिश्र, पूर्व मुखिया जयकृष्ण गुरुमैता, अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ के संरक्षक सुरेश चंद्र मिश्र, पंसस देवचंद्र यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ढोल-मंजीरे की थाप पर होली के गीत एवं जोगीरा के बीच फूलों की होली खेली। इससे पूर्व अक्षयवट बुजुर्ग महासंघ के अध्यक्ष सीताराम मंडल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

होली मिलन समारोह में बच्चे व शिक्षकों ने एक-दूसरे काे गुलाल लगा दी बधाई

करजाईन बाजार | करजाईन बाजार स्थित श्री कृष्ण एकेडमी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आपस में एक दूसरे को लाल व पीला गुलाल लगाकर बच्चे व शिक्षक उत्साहित थे। स्कूली बच्चे व शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। संस्थान के निदेशक उपेंद्र सहनोगिया ने बताया कि हिंदू समाज में होली को बड़ा त्योहार माना जाता है। एक दूसरे को लाल-पीला अबीर लगा कर सारे शिकवे गिले दूर किए जाते हैं। इससे आपसी भाईचारा बनी रहती है। मौके पर प्राचार्य मुरलीधर प्रसाद, निर्देशक उपेंद्र सह नोगिया, शिक्षक श्यामानंद वर्मा, निरंजन मिश्रा, नीरज कुमार, मिथिलेश कुमार, मुकेश कुमार, सौरव झा, राप्ती बनर्जी, दीपिका कुमारी, बबली, खुशबू सहित अन्य उपस्थित थे।

‘होली एवं होलिका दहन वास्तव में एक वैदिक यज्ञ ‘

कटैया-निर्मली | हास-परिहास, व्यंग्य-विनोद, मौज-मस्ती और सामाजिक मेल-जोल का प्रतीक होली एवं होलिका दहन वास्तव में एक वैदिक यज्ञ है। इसका मूल स्वरूप आज समाज से विस्मित होता जा रहा है। उक्त बातें पिपरा प्रखंड रामनगर निवासी पंडित ज्योतिष झा ने कही। उन्होंने कहा कि होली ही एक ऐसा पर्व है, जिसमें लोग जाति-धर्म के भेद भुलाकर सौहार्द्र के माहौल में एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाते हैं। कुछ गिले-शिकवे भी रहते हैं तो इस दिन भुला कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हैं। उन्होंने बताया कि फागुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर सोमवार को कुल देवताओं का पूजन पात्रीव रंग गुलाल चढ़ाया जाएगा। उसी रात प्रदोष काल में होलिका दहन संध्या किया जाएगा। मंगलवार 10 मार्च को रंगोत्सव है। इस दिन एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाएंगे। होली को लेकर बाजार में अभी से रौनक दिखने लगी है।

गुलाल लगाकर मनाई खुशियां, बोले-मिलकर मनाएं रंगों का त्योहार

निर्मली | अभाविप की नगर इकाई निर्मली द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अभाविप निर्मली नगर मंत्री सूरज कुमार साह के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन समारोह में विश्वविद्यालय संयोजक भवेश झा, जिला संयोजक राहुल कुमार, एचपीएस कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष मिथिलेश यादव सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे। होली मिलन समारोह में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

ओम होलीकाइये नमः मंत्र से पूजन का विधान : आचार्य

भास्कर न्यूज | किसनपुर

आवासीय दिल्ली पब्लिक स्कूल थरबिटिया में रविवार को भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ के तत्वावधान में संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार झा की अगुआई में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जहां श्री झा ने उपस्थित निजी विद्यालयों के निदेशक एवं प्राचार्य को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा की होली रंगों का त्योहार है। जो मनुष्य के जीवन में नया उमंग व खुशियां लेकर आता है। यह पर्व रंग व उमंग के साथ साथ आपसी भाई चारे का भी संदेश देता है। होली हमें आपसी द्वेष भूलकर एक दूसरे के साथ रहने का संदेश देता है।

होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इसलिए सब लोग होली के दिन आपसी मतभेद भूलकर लोग एक दूसरे के साथ खुशियां बांटे। वहीं आवासीय ज्ञान कुंज एकेडमी के व्यवस्थापक सह भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ के जिला उपाध्यक्ष पप्पू कुमार जायसवाल ने उपस्थित संचालक को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार मनुष्य को मनुष्य से जोड़ता है। होली का लाल रंग प्रेम व त्याग का प्रतीक है। दिल्ली पब्लिक स्कूल के संचालक पवन कुमार जायसवाल ने संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा, उपाध्यक्ष पप्पू कुमार, महासचिव अम्बिका, सचिव रमेश कुमार, संयोजक रोशन कर्ण, कोषाध्यक्ष कुमार दीपक को पाग, शॉल, डायरी व कलम से सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी के लिए निदेशक पवन कुमार जायसवाल के ओर से पकवान की व्यवस्था की गई थी। वही रोशन कर्ण ने होली गीत गाए। मौके पर व्यवस्थापक अवधेश यादव, तपेश पाल, मनोज झा, वसीम, अफजल हुसैन, नसीम अख्तर, वेलेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, सलेंद्र यादव, बसंत कुमार, सुभाष झा, अखिलेश कुमार, शारदा झा, जितेन्द्र सिंह, अब्बास, शंकर कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

करजाईन में एसडीएम को सम्मानित करते आयोजक।

आचार्य धर्मेन्द्र नाथ मिश्र

किसनपुर में होली मिलन समारोह मनाते संघ के सदस्य।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Basantpur News - people forget sharing differences with each other in the festival of holi krishna kumar
Basantpur News - people forget sharing differences with each other in the festival of holi krishna kumar
Basantpur News - people forget sharing differences with each other in the festival of holi krishna kumar

Post a Comment