अररिया | सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी और आश्रम रोड निवासी कल्पना सिन्हा का निधन शनिवार रात हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। लगभग 85 वर्ष की कल्पना सिन्हा के बेटे सुब्रत सिन्हा पत्रकार हैं और बहू रीता घोष वरिष्ठ अधिवक्ता है। उनके निधन की खबर सुनते ही रिश्तेदार, जानने वाले लोगों की भीड़ उमड़ी। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, सचिव अमित कुमार अमन, संघ से जुड़े कलीमुद्दीन, मंटू भगत, पुरुषोत्तम भगत, रंजीत कुमार, पंकज कुमार, अरविंद कुमार, शिवशंकर ठाकुर, तपेश कुमार आदि ने पीड़ित परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया। कल्पना सिन्हा के निधन पर सांसद प्रदीप सिंह, पूर्व सांसद सरफराज आलम, विधायक विजय मंडल, अररिया नप के मुख्य पार्षद रितेश राय ने शोक व्यक्त किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment