आम आदमी पार्टी ने पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार का विरोध किया है। पेट्रोल डीजल में उत्पाद शुल्क बढ़ोतरी पर पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता चंद्र भूषण ने रविवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है।

जो न केवल जन विरोधी है, बल्कि महंगाई बढ़ाने वाला भी है। केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बाइक में डालने वाला पेट्रोल महंगा हो रहा है। जबकि हवाई जहाज में डालने वाला एवियशन फ्यूल सस्ता हो रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए रिकॉर्ड गिरावट के बावजूद डीजल और पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया गया है। कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए देश में तत्काल पेट्रोल डीजल के दाम में कटौती करने की मांग की है। मोदी सरकार ने पिछले 6 साल के कार्यकाल में दर्जनों बार उत्पाद शुल्क बढ़ाकर पेट्रोल और डीजल के दाम इतना महंगा कर दिया हैं कि वर्तमान में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहा है। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दर 15 साल के न्यूनतम स्तर पर है। पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश बहरदार ने कहा कि इस तरह पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से किसान, नौजवान समेत हर वर्ग के लोग प्रभावित होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment