मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र की रही महिला की मौत बीते दिन हो गई थी। महिला की मौत के बाद मगध मेडिकल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मृतका की सास के द्वारा दर्ज कराए गए केस में मेडिकल के एक कर्मी पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया था। कहा गया था, उसी के कारण ही गर्भवती रही बहू की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपित स्वास्थ्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। यह एएनएमएमसीएच में ड्रेसर के पद पर कार्यरत बताया जाता है।

मामला बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जा रहा कि उक्त महिला लुधियाना से अपने पति के साथ मार्च के अंतिम सप्ताह में लौटी थी। बीमार होने को लेकर उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया था। इस बीच वह अपने गांव को लौट गई थी। घर लौटने के बाद अचानक उसकी मौत हो गई। बाद में इस मामले ने तब तूल पकड़ा, जब मृतका के परिजनों ने उसके साथ छेड़खानी होने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस की छानबीन हो रही है। इस संबंध में मेडिकल थानाध्यक्ष से संपर्क नहीं हो सका।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police arrested ANMMCH dresser for tampering

Post a Comment