प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लॉक डाउन पार्ट 2 की शुरुआत जैसे ही की गई। प्रशासन के द्वारा और सख्ती बरतना शुरू कर दिया गया। इस दौरान तेंदुनी चौक सहित अन्य जगहों पर प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा टुकड़ी बद्ध होकर सघन जांच चालू कर दिया गया। जिसके तहत बेवजह सड़क पर किसी बहाने से घूमने वाले बाइकर एवं आम लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। जो भी बाइक सवार व्यक्ति प्रशासन के पास पहुंचते सबसे पहले उनसे वाहन के कागजात एवं आने जाने का प्रयोजन पूछा जा रहा है।

जिनके पास सही कागजात एवं सही कारण पाए जाते हैं। उन्हें छोड़ दिया जाता है नहीं तो जिनके पास बाइक के कागजात एवं हेलमेट नहीं होते उन्हें आर्थिक दंड भी लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी एसडीओ विजयंत ने कहा कि अब तक हमारे अनुमंडल में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर अनुमंडल के बॉर्डर तो सील किए गए ही हैं। साथ ही साथ जिले के भी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं।
56 हजार राजस्व की वसूली : तेंदुनी चौक पर लॉक डाउन 2 की घोषणा के बाद मंगलवार शाम को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार थानाध्यक्ष आरबी चौधरी के द्वारा सघन दोपहिया चार पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 50 से अधिक संख्या में बाइक जब्त किया गया। एसडीपीओ राजकुमार ने बताया कि वैसे ही चालकों को फाइन किया गया। जिनके पास मोटर अधिनियम को पालन नहीं किए जा रहे थे ।उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों से 56 हजार रुपए की राशि अलग-अलग जमा कराए गए। सड़कों पर बेवजह बाइक लेकर बहाना ढूंढ कर चलने वाले लोग बाइक के कागजात एवं हेलमेट भी लेकर चलना मुनासिब नहीं समझते हैं। जबकि उन्हें कागजात एवं हेलमेट लगाना जरूरी है।

प्रशासन को लॉकडाउन पालन करने में करें सहयोग
जिला प्रशासन के द्वारा अनुमंडलीय नोडल पदाधिकारी एसडीओ विजयंत एवं डीएसपी राज कुमार को नियुक्त किया गया है। इन लोगों के द्वारा आह्वान कर लॉक डाउन पालन करने में आम लोगों को सहयोग करने की भी अपील किए जा रहे हैं। वैसे अनुमंडल मुख्यालय हो या फिर प्रखंड मुख्यालय सभी जगहों पर पुलिस की गाड़ी हो या फिर प्रशासन की ध्वनि यंत्र के माध्यम से लॉक डाउन का पालन करने की हिदायत के साथ-साथ सहयोग करने की भी अपील किए जा रहे हैं।

चेकिंग के दौरान नगर कर्मी भी आया गिरफ्त में
बुधवार को तेंदुनी चौक पर प्रशासन के द्वारा लगाए गए सघन अभियान के दौरान नगर कर्मी भी गिरफ्त में आ गया। ईओ प्रेम स्वरूपम ने इस संबंध में कहा कि हमारे कर्मी के द्वारा नगर के बनाए गए कार्ड भी दिखाए गए। थानाध्यक्ष आरबी चौधरी ने कहा कि उस दौरान अंचला अधिकारी आलोक चंद्र रंजन भी मौजूद थे। कोई कागजात या पास नगर कर्मी के द्वारा नहीं दिखाए गए। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि नगर कर्मी जो कार्य कर रहे हैं उनको नगर सरकार के द्वारा नगर में कार्य करने के उद्देश्य से पास बनाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Administration increased vigor in lockdown, action being taken on needless visitors

Post a Comment