रविवार की दोपहर अचानक एक खलिहान में आग लग गई। जिसके कारण खलिहान में रखे गेहूं के सैकड़ों बोझा जलकर राख हो गया। घटना टंडवा थाना क्षेत्र के भागीडीह गांव की है। उक्त खलिहान उसी गांव निवासी किसान अवधेश सिंह का है। अगलगी की इस घटना में किसान को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। आसपास के लाेगों ने बताया कि दोपहर में अचानक खलिहान से धुंआ उठते दिखा।

जिसके बाद ग्रामीण आनन-फानन में दौड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक खलिहान में रखे सभी गेहूं के बोझा जलकर राख हो गया। किसान अवधेश सिंह ने बताया कि एक तो लॉक डाउन के कारण ऐसे ही सारे काम धंधे बंद हो चुके हैं। जिसके कारण आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है। ऐसे में जो फसल हुआ था। वो भी जल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान को आपदा राहत के तहत मुआवजा की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fire in the barn, burnt hundreds of wheat ash

Post a Comment