बाबा चौक के पास केसरी नगर में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पति आशुतोष और उसके पिता सुभाष प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुनाईचक के रहने वाले मृतका बिंदु कुमारी के पिता विजय कुमार सिंह के लिखित बयान पर दोनों बाप-बेटों पर दहेज के लिए हत्या कर देने का मामला दर्ज किया गया है।

लड़की के पिता और भाई संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि आशुतोष कुछ महीनों से कार की डिमांड कर रहा था। हम लोग अभी देने की स्थिति में नहीं थे। इस बात लेकर बिंदु की अक्सर पिटाई की जाती थी। इसी कारण दोनों बाप-बेटों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। आशुतोष के पिता मनेर में ईंट भट्ठा का व्यवसाय करते हैं। थानेदार एसके शाही ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आशुतोष और उसके घर वालों ने बताया कि बिंदु कई दिनों से परेशान थी। पुलिस के आने से पहले बिंदु के बॉडी को बेड पर रखा गया था।

आयरन के तार से घोंटा गया गला
घरवालों ने कहा बिंदु ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। हालांकि जांच में पता चला कि गले पर दुपट्टे का दाग नहीं है। पतला तार जैसा दाग है। इसके बाद पुलिस बिंदु के बेड के नीचे से आयरन भी बरामद किया। आयरन का तार खिंच गया था।

पड़ोसी ने फोन कर घर वालों को दी जानकारी
संजय ने बताया कि बिंदु के पड़ोसियों ने बताया कि घर में कोई घटना हुई है। बिंदु के बच्चे बहुत रो रहे हैं। काफी लोग आ जा रहे हैं। बिंदु के साथ घटना होने की आशंका भी पड़ोसी ने जताई। इसके बाद संजय पाटलीपुत्र थाने की पुलिस के साथ केसरी नगर पहुंचे।
2017 में हुई बिंदु की शादी, दो बेटियां हैं
बिंदु की शादी आशुतोष से 2017 में हुई थी। उसे दो बेटी है। एक दो साल की और एक नौ महीने की। संजय ने कहा कुछ महीने पहले आशुतोष ने अपनी बहन को शादी में कार दिया था। इसके बाद बाद से वह बिंदु पर मायके से कार मांगने का दबाव बना रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In-laws, car not found in dowry, wife murdered in Kesarinagar, strangled with iron wire

Post a Comment