बड़गांव पंचायत के डिहरा गांव में डीलर जयराम सिंह पर राशन वितरण में मनमानी के आरोप ग्रामीणों द्वारा हंगामा किया गया। तू-तू, मैं-मैं गाली गलौज होते हुए ईंट-पत्थर चलाने लगे। मारपीट होने लगी। जिसमें चार व्यक्ति जख्मी हो गए। जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया। बताया जाता है कि बड़गांव पंचायत के डीहरा गांव के डीलर जयराम सिंह द्वारा रविवार को राशन वितरण किया जा रहा था। वहीं, ग्रामीणों ने डीलर पर आरोप लगाते हुए बताया कि हमलोगों को राशन कार्ड के अनुसार सही मानक में डीलर द्वारा राशन नहीं दिया जा रहा है।

कई लोगों का बहुत पहले से राशन कार्ड बना हुआ है। लेकिन, आज तक डीलर द्वारा राशन नहीं दिया गया। हंगामे के दौरान ग्रामीणों ने डीलर की मनमानी की शिकायत बीडीओ कलावती कुमारी और पंचायत के मुखिया विनोद चौधरी से फोन पर की गई। इसके बाद बीडीओ और मुखिया राशन वितरण को लेकर जांच में पहुंचे। तभी डीलर के परिजनों और ग्रामीणों के साथ हाथापाई होने लगी। आरोप है कि इसके बाद डीलर के परिजन छत से ईंट-पत्थर फेंकने लगे। जिससे चार व्यक्ति का सिर फट गया। इस बारे में पूछे जाने पर बीडीओ अगिआंव कलावती कुमारी ने बताया कि राशन वितरण में हंगामा हुआ है। जिसकी जानकारी जिले के एसडीओ को दी गयी है।

ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पर भी लगाया आरोप
राशन वितरण में हंगामा को लेकर सूचना पर पहुंची अजीमाबाद और नारायणपुर की पुलिस ने स्थिति को संभाला। वहीं, ग्रामीणों ने मौजूद अधिकारियों के समक्ष आरोप लगाया कि चार दिन पहले मुख्यालय के आदेश पर सीडीपीओ अर्चना कुमारी पहुंची थी। जिससे हमलोगों ने राशन वितरण की गड़बड़ी को लेकर शिकायत की थी। लेकिन, गड़बड़ी की लीपापोती कर दी गई। अभी तक इस मामले में काेईकार्रवाईनहीं की गई। डीलर फिर से मनमाने तरीके से राशन वितरण कर रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Dehra, people created ruckus, many injured in stone pelting by accusing the dealer of arbitrary distribution

Post a Comment