मौसम ने रविवार को देर रात अचानक करवट बदली। देर रात काले बादल आए और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बीते 24 घंटे के अंदर मौसम में काफी बदलाव आया है। इस दौरान 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही आंधी के साथ बारिश की चेतावनी दी थी। दरअसल बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के माैसम वैज्ञानिक डाॅ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अभी माैसम में आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है। साेमवार काे वज्रपात के आसार बने हुए हैं। रविवार को दिन में धूप रही। शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़ा है और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अांधी के बाद कई जगह फाॅल्ट, बिजली हुई गुल
रविवार देर रात आंधी और बारिश के बाद शहर के अधिकतर माेहल्लाें की बिजली गुल हाे गयी। कई जगहाें पर बिजली के तार पर पेड़ की टहनी गिरने से फाॅल्ट आगया और बिजली चली गयी। अब साेमवार सुबह बिजली कंपनी की टीम फाॅल्ट की तलाश करेगी। बारिश के बाद तिलकामांझी, लालबाग, जवारीपुर, दक्षिणी क्षेत्र के कई माेहल्लाें समेत अन्य जगहाें पर बत्ती गुल हाे गयी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق