बगहा -1 प्रखंड के 21 क्वारेंटाइन सेंटर बंद कर दिए गए हैं। पहले यहां 33 सेंटर संचालित थे। अब सिर्फ 12 संचालित किए जा रहे हैं। सीओ उदयशंकर मिश्रा ने बताया कि पहले 33 सेंटर्स पर कुल 3690 प्रवासी मजदूर क्वारेंटाइन किए गए थे। अब सिर्फ 699 प्रवासी बचे हैं जो 12 सेंटर्स पर क्वारेंटाइन पीरियड गुजार रहे हैं। ये सभी लोग रेड जोन के तहत चिह्नित देश के विभिन्न इलाकों से वापस लौटे हैं। प्रवासियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रखंड परिसर में कैंप लगाकर बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। फिर उन सभी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। मेडिकल जांच के लिए भेजने के पहले सभी प्रवासी श्रमिकों को प्रखंड परिसर में ही जलपान व भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। खाना उन्हें भी मिल रहा है, जिन्हें मेडिकल परीक्षण के बाद निर्धारित नियमों के तहत होम क्वारेंटाइन के लिए भेज देना है। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी सभी प्रवासियों को सतर्क किया जा रहा है। प्रखंड में संचालित सेंटर्स की मॉनिटरिंग सीओ लगातार कर रहे हैं।
सीओ और बीडीओ ने क्वारेंटाइन सेंटर्स का लिया जायजा
बड़गांव के डिग्री कॉलेज व उच्च विद्यालय समेत आवासीय विद्यालय में संचालित क्वारेंटाइन सेंटरों का जायजा सोमवार को सीओ उदयशंकर मिश्रा व बीडीओ शशिभूषण सुमन ने लिया। सीओ ने इस अवसर पर कहा कि इस संकट काल मे ईश्वर ने उन्हें मानवता की सेवा का यह मौका दिया है। देश सेवा व जनसेवा की जिम्मेदारी से वे पीछे नही हट सकते। सीओ ने बताया कि ईद पर्व को देखते हुए सुबह के नाश्ता में सेवर्ई उपलब्ध कराई गई। सेंटरों पर उपलब्ध कराए जा रहे भोजन समेत विभिन्न सुविधाओं का जायजा लेते हुए इन अधिकारियों ने प्रतिनियुक्त कर्मियों को हिदायत दी कि प्रवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिस किसी चीज की कमी पड़े, उससे संबंधित प्रतिवेदन फौरन भेजें। एक एक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। समर्पित भाव से दायित्वों के निर्वहन का निर्देश अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को दिया। साथ ही साथ इस दौरान अन्य व्यवस्थाओं का भी ख्याल रखा गया।
ये केंद्र हैं संचालित
सीओ ने बताया कि फिलहाल बड़गांव के उच्च विद्यालय व डिग्री कॉलेज, आवासीय विद्यालय, परसौनी के राधेश्याम उच्च विद्यालय, बगहा नगर के डीएम एकेडमी, चखनी के मिशन स्कूल समेत सिसवा बंसतपुर, बासगांव मंझरिया, लगुनाहा व बकवा के विद्यालयों में क्वारेंटाइन सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। रायबारी महुअवा गांव में दो सेंटर संचालित हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डिग्री काॅलेज मे प्रवासियों के बीच मिलने वाले भोजन की जांच करते पदाधिकारी।

Post a Comment