लॉकडाउन को लेकर वातावरण से प्रदूषण समाप्त होने के बाद से जिले में लगातार वर्षा का माहौल बना हुआ है। इस बीच पूसा के मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि 13 मई तक कभी भी वर्षा होने की संभावना है। बताया जाता है कि अगले 2-3 दिनों तक जिले में आसमान प्राय: साफ रह सकता है। इस दौरान तेज हवा के साथ आंधी आने की भी संभावना जताई गई है। वहीं इस अवधि में 15-18 किलोमीटर की रफ्तार से पूरबा हवा चलेगी जबकि इस दौरान अधिकतम तापमान 33-35 व न्यूनतम 22-24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक सह पूसा मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी अब्दुस सत्तार ने बताया कि मौसम में प्रदूषण की मात्रा कम होने से बारिश का माहौल बना हुआ है। जिससे आगामी 13 मई तक कभी भी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम होकर 32 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री कम रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment