छपरा में अब तक 9 स्पेशल ट्रेनें पहुंची है। शुक्रवार को तीन ट्रेनें अलग-अलग प्रदेशों से प्रवासियों को लेकर छपरा जंक्शन पहुंची। देर शाम तक ट्रेनें पहुंची। सुबह साढ़े पांच बजे सूरत से पहुंचने वाली स्पेशल ट्रेन 1700 प्रवासियों को लेकर छपरा जंक्शन 12 बजे पहुंची। वहीं महाराष्ट्र के कोल्हापुर से 1500 प्रवासियों को लेकर साढ़े पांच बजे शाम को ट्रेन पहुंची। तीसरी ट्रेन पानीपत हरियाणा से मुजफ्फरपुर को जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन छपरा जंक्शन पर रुकी।
जिसमें 129 छपरा के रहने वाले लोग उतरें। इन सभी प्रवासियों को बस के माध्यम से उनके गृह जिले तक पहुंचाया गया। करीब 56 बस पहुंचाने में लगी थी। सूरत स्पेशल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग रेल प्रशासन पुलिस प्रशासन व मीडियाकर्मियों की भीड़ जुट गई थी। अधिकारी पूरी व्यवस्था को दुरुस्त करने में दिखे यात्रियों को कैसे ट्रेन से उतारना है और कैसे उनके बसों तक पहुंचाना है यह सब व्यवस्था सुबह में ही कर लिया गया था।
ट्रेन ने व्यवस्था को किया प्रभावित
छपरा जंक्शन पर सूरत स्पेशल ट्रेन करीब 7 घंटे विलंब से पहुंची। इस ट्रेन को सुबह 5:30 बजे आना था लेकिन या 12 बजे पहुंची। तब तक अधिकारी ट्रेन के आगमन का इंतजार करते रहे और पल-पल की स्थिति का जायजा लेते रहे। 7 घंटे ट्रेन के विलंब आने सेे अधिकारियों को काफी परेशान हुई। साथ ही तैयारी की व्यवस्था को भी प्रभावित किया। जिले के वरीय अधिकारी हर पल ट्रेन के आगमन को लेकर जानकारी ले रहे थे।
स्वास्थ्य परीक्षा में भी बरती गई पूरी सतर्कता:जैसे ही ट्रेन छपरा जंक्शन पर पहुंची सिविल सर्जन के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण में जुट गई। हर कोच से एक-एक कर यात्रियों को निकाला गया और उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने काफी सावधानी बरती। सभी मास्क और पीपी कीट को पहने हुए थे ताकि बेहतर तरीका से स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सके।
डीएम व एसपी भी रहे मुस्तैद:शुक्रवार को एक साथ तीन ट्रेनों से अलग-अलग प्रदेशों से यात्री छपरा पहुंचे। इस कारण प्रशासनिक अधिकारी भी हलकान रहे। यहां बता दें कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसपी हरकिशोर राय तथा एसडीएम अभिलाषा शर्मा मुस्तैद रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three laborers special train reached Chapra Junction carrying 1700 people from Surat, 129 Haryana and 1500 Maharashtra

Post a Comment