कोरोना महामारी के मद्देनजर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी लगातार जनसेवा और जागरूकता में जुटी है, लॉकडाउन के दौरान पशुओं की सार सम्हाल करने की भी सराहनीय पहल की है। इस नई पहल की शुरुआत शुक्रवार को पूरबपाली स्थित गौशाला से की गई। जहां बेजुबान पशुओं को चारा और गुड़ खिलाया गया।
रेडक्रॉस 2 माह से लगातार कोरोना महामारी के मद्देनजर अपनी पूरी टीम के साथ अभूतपूर्व कार्य कर रही है। सचिव मिक्की साहा की अगुवाई में रेडक्रॉस ने जागरूकता, राहत सामग्री वितरण, स्वास्थ्य विभाग के साथ स्वस्थ्य जांच और किशनगंज कन्टेन्टमेंट जोन घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में डोर टू डोर जरूरी सामग्रियों की होम डिलीवरी का कार्य कर रही है।
रेडक्रॉस सचिव साहा ने कहा कि डीएम के निर्देश पर इस महामारी के दौरान रेडक्रॉस की पूरी टीम जनसेवा में जुटी है। साहा ने बताया कि अब बेजुबान पशुओं की भी सार सम्हाल करने की पहल करते हुए हमने शुरुआत की है। लोगों ने इस पहल की खूब सराहना की है। वोलेंटियर में भी लगातार जोश बढ़ता जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment