आगामी 21 मई को मुंगेर प्रमंडल के दिव्यांगजनों के लिए ऑनलाईन लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से राज्य नि:शक्तता आयुक्त डा. शिवाजी कुमारी प्रमंडल के सभी छह जिलों के दिव्यांग लोगों की समस्या का निराकरण करेंगे।
यह जानकारी राज्य आयुक्त नि:शक्तता डा. शिवाजी कुमार ने जूम एप के माध्यम से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि 21 मई गुरूवार को सुबह के 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोविड-19 के दौरान दिव्यांगजनों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए व्यापक दिव्यांगता समावेशी दिशानिर्देशों के तहत विडियो कॉन्फ्रेंसिंग जूम एप के माध्यम से राज्य मुंगेर प्रमंडल के दिव्यांगजनों के लिए ऑनलाइन लोक अदालत का आयोजन कर उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस ऑनलाइन लोक अदालत में दिव्यांगजनों के दिव्यांगता पेंशन से संबंधित, राशन एवं राशन कार्ड से संबंधित, पुनर्वास से संबंधित, कोविड-19 राहत से संबंधित एवं अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतों का निष्पादन किया जाएगा। दिव्यांगजनों की शिकायतों के निपटारे के लिए शिकायत संग्रहण को लेकर जिलावार लिंक जारी किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق