दिल्ली में तैनात इंडो तिब्बत पुलिस बल के जमालपुर निवासी जवान बसंत राज को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। बसंत की ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज के कारण मौत हो गई थी। तिरंगे में लिपटा जवान का पार्थिव शव दिल्ली से सड़क मार्ग होते हुए सोमवार की शाम जमालपुर पहुंची तो शहरवासी गमगीन हो उठे। मृतक की पत्नी सुप्रभा देवी अपने पति से लिपट कर दहाड़ मार कर रोने लगी। साथ ही साथ उनके परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे था।

अपने लाल की मौत से जमालपुर शहर के लोगों की आंखें नम हो उठी। मृतक जवान नगर परिषद जमालपुर के वार्ड संख्या 28 के सदेव पंडित के पुत्र हैं। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी सुप्रभा देवी तथा बेटा हर्ष राज तथा बेटी चाहत रानी को छोड़ गए। मासूम बच्चे भी तिरंगे में लिपटे अपने पिता के शव को एकटक निहारते रहे।

बताते चलें कि वर्ष 2013 में बसंत राज ने कटिहार बटालियन के आईटीबीपी में अपना योगदान दिया था। बसंत राज की पोस्टिंग दिल्ली मे थी।बीते शनिवार की रात्रि ड्यूटी के दौरान दिल्ली में जमालपुर के लाल बसंत राज की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। मौत के बाद आईटीबीपी के वाहन से उनका शव सड़क मार्ग होते हुए जमालपुर पहुंचा।

जहां की आईटीबीपी के अधिकारियों ने मृतक जवान के शव को परिजनों को जमालपुर में सौंपा।परिजनों के दर्शन के बाद आईटीबीपी अधिकारियों तथा परिजनों और मोहल्ले वासियों ने मुंगेर गंगा घाट पर मृतक जवान का दाह संस्कार किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Last farewell to ITBP jawan by giving guard of honor

Post a Comment