प्रखंड क्षेत्र के 13 प्रवासी मजदूर उत्तराखंड से शुक्रवार की शाम 1300 सौ किलोमीटर साइकिल चला कर योगापट्टी पहुंचे इन मजदूरों को लक्ष्मीपुर हाई स्कूल क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया। यह सभी प्रवासी मजदूर थाना क्षेत्र के सिसवा भुमिहार पंचायत के सोनबरसा गांव निवासी बताए जाते हैं । प्रवासी भोला कुमार बीन, लक्ष्मण कुमार, रामाशंकर मुखिया, चोकट मुखिया, सुरेंद्र बीन, राजकुमार, बागड़ बीन आदि लोगों ने बताया कि हम सभी मजदूर उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल रहकर मजदूरी का कार्य करते थे। जब से देश में लॉक डाउन हो गया है तब से हम लोगों को भोजन की समस्या हो गई थी। हम लोगों के पास जितने पैसे थे सब भोजन में खर्च हो गए। कोई सुविधा नहीं महसूस हो रही थी, फिर हम लोग साइकिल से ही घर के लिए प्रस्थान कर दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अपने-अपने साइकिल के साथ प्रखंड पहुंंचे प्रवासी मजदूर।

Post a Comment