जिले के ठकराहां थाना में लगातार प्रवासियों की आने को लेकर उनकी बढ़ रही संख्या को देखते हुए शुक्रवार को थानाध्यक्ष विनोद कुमार के अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रवासियों के प्रति सहानुभूति के साथ-साथ लोगों में सोशल डिस्टेंस का पालन करने एवं कराने पर जोर दिया गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि लोगों को अभी घर में रहने की जरूरत हैं, जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। जो लोग ग्रीन जोन से आए हैं, उनको होम क्वारेंटाइन किया जाएगा। बैठक में कृष्ण मुरारी तिवारी, पैक्स अध्यक्ष विजय कुशवाहा, सरपंच जितेन्द्र तिवारी,सुरेन्द्र यादव, मदन साह, वीरेंद्र तिवारी, प्रमोद तिवारी, हरिलाल राम, हीरा राम रामाधार तिवारी, मिथिलेश गुप्ता, सुभाष चौहान आदि मौजूद रहे। बैठक में सोशल डिस्टेंस का भी ख्याल रखा गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق