वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव का वर्तमान में एक मात्र विकल्प सोशल डिस्टेंसिंग है। सभी को संवेदनशीलता के साथ इस पर अमल करने की जरूरत है। लेकिन अभी भी बहुत सारे लोग इसे नहीं अपना रहे हैं। सार्वजनिक जगहों पर मास्क के इस्तेमाल से बच रहे हैं। इस दिशा में पहल करने हुए भारत स्काउट के कैडेटों ने मास्क के उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
जिला प्रशासन व स्काउट के वरीय सदस्यों की सहमति के बाद स्काउट कैडेट शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के उपयोग के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच कैडेटों की ओर से स्वयं तैयार किए गए मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के लिए बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सीख के साथ हमेशा मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की अपील की जा रही है। पिछले दो दिनों से स्काउट कैडेट शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को मास्क वितरित कर कोरोना से जंग में सहयोग की अपील कर रहे हैं।
उनके इस पहल में स्काउट के जिला संगठन आयुक्त आद्या
कुमार शर्मा, सहायक उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, जिला प्रशिक्षक राजबली यादव,
पीआरओ धनंजय कुमार पुरा सहयोग कर रहे हैं। अभियान में स्काउट कैडेट व रोवर सक्रियता से लगे हुए हैं।
15-15 मास्क बनाने का निर्देश
स्काउट के जिला संगठन आयुक्त आद्या कुमार शर्मा की माने तो संकट की इस घड़ी में सबका सहयोग व योगदान जरूरी है। स्काउट मुख्यालय से मिले निर्देश के आलोक में सभी कैडेटों व रोवर को 15-15 मास के निर्माण का टास्क सौंपा गया था। सभी कैडेट सक्रियता के साथ इस टास्क को पूरा कर अब वितरण व लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। बिना मास्क लगाए निकलने वाले लोगों को मास्क देकर उसके उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन की अपील की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق