बेतिया नगर परिषद क्षेत्र को नगर निगम में प्रोन्नत करने की कवायद तेज हो गई है इसके लिए पहल आरंभ कर दी गई है नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताता कि बेतिया नगर परिषद को नगर निगम के रूप में प्रोन्नत करने की कवायद तेज हो गयी है। डीएम कुंदन कुमार के साथ सम्पन्न वीडियो कांफ्रेन्सिंग में नगर विकास आवास विभाग के प्रधान सचिव आनन्द किशोर ने आगामी 21 मई तक या उससे पूर्व मुख्यालय को इसका प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया है।
पिछले वर्ष ही तैयार किया गया था प्रारूप | सभापति ने बताया कि बीते साल सितम्बर में ही इसको लेकर एक प्रारूप स्वीकृति के लिये विभाग को भेजा गया था। जिसमें नगर परिषद के वर्तमान के क्षेत्रफल करीब 10.50 वर्ग किलोमीटर को विस्तार देकर करीब 160 वर्ग किलोमीटर कर देने का प्रस्ताव है। जिसके अनुसार नप क्षेत्र के समीपवर्ती नौतन, बैरिया, मझौलिया व चनपटिया अंचल क्षेत्र के 50 फीसदी से कम गैर कृषि आधारित आबादी वाले गांवों को जोड़कर नगर परिषद को नगर निगम से रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया गया है।
नगर निकायों के पुनर्गठन की अधिसूचना विभाग ने किया जारी | बिहार भर के नगर निकायों के पुनर्गठन की अधिसूचना विभाग से जारी कर दी है। इससे पूर्व बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के विविध धाराओं को संशोधित किया गया है। बेतिया के नगर निगम बनने के बाद नागरिक सुविधाओं के साथ प्रशासनिक व्यवस्था में भी ढांचागत सुधार होगा। ईओ ने बताया कि उपरोक्त प्रखंडों के 75 प्रतिशत गैर कृषि आधारित गांवों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق