राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची एम्बुलेंस द्वारा घायल को चौसा पीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना शुक्रवार की दोपहर 12 बजे की है।
जानकारी के अनुसार निकृष निवासी भृगु शर्मा(60वर्ष) किसी काम को ले वह रामपुर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बीस फिट ऊपर उछल दूर गिर गम्भीर रूप से घायल हो गये। वही ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।घटना स्थल पर मौजूद लोगों द्वारा एम्बुलेंस मंगाकर भृगु शर्मा को चौसा अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों द्वारा स्थिति गम्भीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि शर्मा का दोनो पैर फैक्चर कर गया है। जिनकी स्थित खबर लिखे जाने तक गम्भीर बतायी गयी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق