अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने गुरुवार की शाम को प्रखंडस्तरीय बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटरों पर प्रवासियों के लिए की गई व्यवस्था व सुविधाओं का जायजा लिया। सेंटर पर रहने, खाने पीने, हाथ धोने समेत सभी आवश्यक बिंदुओं पर प्रवशियों से जानकारी ली, व उन्हें नए गाइडलाइन की जानकारी दी। कहा कि आप सभी यहां क्वारेंटाइन के लिए रखे गए हैं। ताकि आपके साथ साथ समाज भी संक्रमण से दूर रहे व सभी सुरक्षित रहें। वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने शहर के चार क्वारेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया। इनमें एचएसडीएवी स्कूल, टीपी वर्मा कॉलेज, मतिसरा कुंवर बालिका प्लस टू विद्यालय, नरकटियागंज सेंट्रल स्कूल व लोटस स्कूल शामिल रहा। एसजीपीआरओ बालेश्वर प्रसाद ने बताया कि प्रवासियों के लिए नगर में बनाए गए चार सेंटर क्रमशः सेंट्रल स्कूल, लोटस स्कूल, टीपी वर्मा कालेज व मतिसरा कुंवर बालिका प्लस टू विद्यालय का निरीक्षण किया गया है।
प्रवासियों से जाना भोजन का हाल | अधिकारी ने बताया कि प्रवासियों के लिए सेंटरों पर बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता समेत समय पर खाना मिलने आदि के बारे में पूछा गया।
प्रवासियों से जाना सुविधाओं का हाल
एसजीपीआरओ ने सभी चारों सेंटर पर रह रहे प्रवासियों से मिलकर बारी बारी से सेंटरों पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। प्रवासियों द्वारा बताए गए कई बिंदुओं को त्वरित दूर करने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने सेंटर पर साफ सफाई के व्यवस्था पर भी प्रवासियों से पूछा। इस पर प्रवासियों ने बताया कि एक टाइम ही सफाई की जाती है। अधिकारी ने बताया कि इसको लेकर संबंधित कोषांग को सख्त निर्देशित किया कि कार्य में लापरवाही नहीं चलेगी। हाउस कीपिंग कोषांग के प्रतिनियुक्त अधिकारी अपने स्तर से सभी सेंटरों पर पूर्णरूप से मॉनिटरिंग करें, व वहां आवश्यक साफ सफाई कराएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment