राज्य में कोरोना से शुक्रवार को 50वीं मौत हो गई। सारण के एकमा के 62 साल के बुजुर्ग कन्हैया प्रसाद ने पटना के एनएमसीएच में दम तोड़ दिया। इधर, शुक्रवार को 250 नए मरीज मिले। इनमें पांच पटना के हैं। इस तरह राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 7290 हो गई है। हालांकि इसमें 71% कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।

शुक्रवार को 137 लोगों को छुट्टी मिली। अबतक 5098 लोग कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। इधर, राज्य में कोरोना सैंपल की जांच में तेजी आई है। शुक्रवार को कुल 5978 सैंपलों की जांच हुई। शुक्रवार को बक्सर में 36, गोपालगंज में 35, सारण में 18, समस्तीपुर में 10, दरभंगा में 14, नवादा, जहानाबाद व बांका में 7-7, व बेगूसराय में 4 संक्रमित मिले।

मृतक के परिजन बोले-नहीं मिला स्ट्रेचर, उठाकर ले जा रहे थे, गिरने से मौत

एनएमसीएच में कोराेना से मृत मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें शिफ्ट करने के लिए अस्पताल की ओर से स्ट्रेचर नहीं दिया गया। पैदल ले जाने के दौरान रास्ते में गिर गए और उनकी मौत हो गई। मरीज 17 जून को भर्ती हुए थे। बेटे सचिन ने कहा कि शुक्रवार को जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद दूसरे तल्ले से मेडिसिन विभाग में लाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं दिया गया।

परिजन उसे उठा कर ला रहे थे पर अस्पताल के कर्मचारी डर से दूर रहे। अधीक्षक डाॅ. निर्मल सिन्हा ने कहा कि नियमानुसार मरीज को वार्ड ब्वॉय को लाकर शिफ्ट कराने का दायित्व है। शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। संक्रमित मरीज दिल्ली से आया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एनएमसीएच में कोराेना से मृत मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें शिफ्ट करने के लिए अस्पताल की ओर से स्ट्रेचर नहीं दिया गया।

Post a Comment