थाना क्षेत्र के संस्कृत निर्मली पंचायत वार्ड 2 से दाे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बैजू कुमार ने बताया कि बलुआ बाजार थाने में दर्ज कांड संख्या 9/20 में अभियुक्त डोमी चौपाल और पप्पू चौपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।दोनों अभियुक्तों संस्कृत निर्मली स्थित मध्य विद्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर में तैनात एक पुलिसकर्मी से मारपीट करके उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में नामजद है। दोनों पर बलुआ बाजार थाने में भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। केस में आरोपी अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment