केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से भाजपासांसद रविशंकर प्रसाद शुक्रवार को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से मिले।उन्होंने सुशांत की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

सुशांत सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते रविशंकर प्रसाद।

रविशंकर ने कहा कि हमारे बीच से एक सुपर टैलेंटेड एक्टर चला गया। वह बहुत होनहार था। उसका अंत दुर्भाग्यपूर्ण हुआ यह बहुत दुखदायी है। उसने फिल्मों में रचनात्मक अभिनय किया था। उसे बड़ी ऊंचाइयां हासिल करनी थी। वह और बहुत कुछ पाने लायक था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह के पिता केके सिंह से बात करते रविशंकर प्रसाद।

Post a Comment