भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह बुधवार को वजीरगंज प्रखंड के पूरा गांव पहुंचे। गांव के ही शिक्षक जयराम सिंह के निधन पर शोकाकुल परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। विदित हो कि शिक्षक जयराम सिंह पूरा निवासी और वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. चंद्रिका सिंह के पुत्र थे।

इस दौरे के क्रम में उन्होंने ऐरू गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ सांगठनिक मजबूती पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष झूलन सिंह, जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह, भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा, संजय सिंह, युगल सिंह आदि के अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment