तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के बेलदरिया बिगहा गांव में सोमवार की रात ससुराली परिवार ने बहू की प्रताड़ना में हैवानियत की सीमा पार कर दी। नववविाहिता की गला घोंट हत्याकर, लाश को टुकड़े-टुकड़े कर दिया। इसके बाद केराेसिन से उसे जला दिया। मायके के परिजनों को घटना की भनक लगी तो वे लोग चिता से मांस का लोथड़ा और जेवर चुनकर इंसाफ की गुहार लगाने महिला थाना पहुंच गए। परिजनों ने स्थानीय थाना पुलिस पर आरोप लगाया कि कार्रवाई के बजाय पुलिस सुलह का दबाव बना रही थी।

इस कारण वे लोग महिला थाना आए। इसके बाद वरीय अधिकारियों के आदेश पर दहेज हत्या की एफआईआर तेल्हाड़ा थाना में दर्ज कर शव के टुकड़े को जांच के लिए भेज दिया गया। मृतका निप्पू बिंद की पत्नी सुषमा देवी है। हरनौत के कल्याण बिगहा ओपी के टांड़ापर गांव निवासी मृतका की चाची हेमंती देवी ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। फरार भैसुर और ससुर की तलाश की जा रही है।
बाइक-नकदी के लिए हत्या:आरोपों में बताया गया है कि लाल बहादुर ने अपनी इकलौती बेटी की शादी एक साल पहले की थी। महिला के माता-पिता और भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन में सभी वहीं फंसे हैं। कुछ माह पहले से सुषमा का पति व अन्य ससुराली परिवार नकदी और बाइक की मांग कर रहा था।

सास-ससुर ने दामाद को आश्वस्त किया था कि लॉकडाउन के बाद वे लोग उनकी मांग पूरी कर देंगे। मांग पूरी नहीं होने में देरी होने पर महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। सोमवार की रात परिजनों को सूचना मिली कि सुषमा की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। शव को टुकड़े-टुकड़े कर ससुराली परिवार गांव के खंधा में केरोसिन से जला रहे थे। जहां ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया।
जेवर से हुई मृतका की पहचान
हत्या की सूचना के बाद मायके के परिजन सोमवार को तेल्हाड़ा थाना पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस गांव के खंधा में गई जहां शव को जलाया गया था। परिजनों ने जले जेवर से मृतका की पहचान की। मौके से केरोसिन का कुछ डब्बा भी बरामद हुआ।
पुलिस पर सुलह के दबाव का आरोप:परिजनों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस आरोपितों पर कार्रवाई के बजाय सुलह का दबाव बना रही थी। इसके बाद परिजन मांस को लोथड़ा और जले जेवर लेकर महिला थाना आ गए। जिसके बाद घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को हुई। तब तेल्हाड़ा थाना में केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मृतका की चाची ने दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After killing daughter-in-law in Telhara, the body was burnt to pieces, meat and jewelry from Chita reached the family station

Post a Comment