मैरवा के मझौली रोड से पुलिस ने गुरुवार की दोपहर यूपी नम्बर प्लेट लगी लग्जरी कार से 305 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। कार पर युवा जदयू महासचिव का प्लेट लगा हुआ है। पुलिस ने कार के ड्राईवर के साथ एक लाइनर को भी गिरफ्तार किया है। आश्चर्य यह है बरामद इस गाड़ी पर आगे में यूपी का नम्बर प्लेट तो पीछे मे बिहार का नम्बर प्लेट लगा था। पुलिस ने एक ही गाड़ी पर दो प्रकार के नम्बर प्लेट देखकर अचंभित हो गई और गाड़ी रोक कर जांच करने की कोशिश की।
इस मामले के संबंध में पुलिस ने बताया कि मैरवा के धरनी छापर बार्डर पर यूपी की तरफ से आ रही कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक रुकने की बजाय कार लेकर भागने लगा। कार चालक मोटर सायकल सवार को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। यह देख पुलिस के जवानों ने उसका पीछा कर मैरवा मझौली चौक के पास उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार से उसे 289 लीटर अंग्रेजी शराब जबकि साथ चल रहे लाइनर के पास से 16 लीटर अंग्रेजी शराब और एक मोटर सायकल बरामद हुआ।
गिरफ्तार चालक पटना जिले के परसा थाना के सिपारा गांव के रौशन कुमार तथा लाइनर गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के रतन चौक का सुग्रीव ठाकुर है। पुलिस कार तथा मोटर सायकल जब्त करते हुए दोनों युवकों से पूछ ताछ कर रही है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एक कार तथा एक बाइक से 305 लीटर शराब जब्त किया गया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तारी किया गया है। दोनों युवकों से पूछ ताछ कर रही है।
गाडी के आगे यूपी का तो पीछे बिहार का था नम्बर प्लेट
जप्त गाड़ी के पीछे बीआर06एजे0777 नम्बर की यह मोटर कार किसी राकेश कुमार की है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन मुज्ज्फरपुर से हुआ बताया जा रहा है। जबकि गाड़ी के आगे के नम्बर प्लेट पर यूपी 53बीयू 0074 नम्बर है। नम्बर के आधार पर यह गाड़ी मिस्टर जयनारायण धर दूबे की बतायी जा रही है। यह रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश में गोरखपुर आरटीओ से हुआ है। पुलिस दोनो नम्बरों के जांच के बाद से गाड़ी के वास्तविक मालिक की तलाश में लग गई है।
मैजिक से 25 हजार की शराब जब्त
उत्पाद विभाग की पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी पर एक मैजिक के साथ 27 लीटर विदेशी तथा 15 लीटर देसी शराब जब्त की है। इसकी कीमत 25 हजार है। उत्पाद निरीक्षक के आदेश पर गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालपुर में छापेमारी की गई। जिस दौरान एक टाटा एसीइ वाहन से 140 पीस शराब बरामद की गई। वहीं शहर के बगल में स्थित रधुहाता से तंजय यादव के घर से 15 लीटर देशी सहित विदेशी शराब भी बरामद की गई। इस दौरान एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरा आरोपी धनंजय यादव मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment