युवाओं का देश कहे जाने वाला भारत की आधी आबादी भी 25 साल से अधिक आयु वर्ग के हो गए हैं। यानी देश में जन्म दर में कमी और औसत आयु में बढ़ोतरी का प्रभाव दिखाई देने लगा है। लेकिन बिहार के लिए अच्छी बात यह है कि देश की सबसे युवा आबादी वाला राज्य है।
देश की सर्वाधिक जन्म दर 3.2 फीसदी वाले इस राज्य की 57.2 फीसदी आबादी 25 साल से कम आयु वर्ग के हैं। दूसरे स्थान पर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां जन्म दर 2.9 फीसदी है और 52.7 फीसदी आबादी 25 साल से कम ही है। देश के जिन राज्यों की प्रजनन दर कम है और जीवन प्रत्यासा अधिक है, उन राज्यों में 25 साल से कम आयु वर्ग के लोगों की आबादी कम है। यह खुलासा सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के सर्वे में हुआ है।
सर्वे के अनुसार देश में जन्म दर में कमी और औसत आयु में बढ़ोतरी हुई है। 2017 के सर्वे में देश का 50.2 फीसदी आबादी 25 साल से अधिक उम्र के थे, जबकि 2018 के सर्वे में यह कम होकर 49.9 फीसदी हो गया है।
देश के राज्य जिनकी आबादी 25 साल से कम आयु के अधिक है-
- राज्य औसत पुरुष महिला
- बिहार 57.2 57.4 56.9
- उत्तर प्रदेश 52.7 53.1 52
- झारखंड 51.9 52.6 51.1
जिन राज्यों की कम आबादी 25 साल से कम आयु के
- केरल 37.4 39.6 35.5
- तमिलनाडु 37.8 38.1 37.4
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment