प्रखंड मुख्यालय में करीब दो किलोमीटर की दूरी पर फुलवरिया गांव के एक तालाब उमा डबरा में पांच बच्चे डूब गए हैं। सभी गांव के एक महिला के दाह संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंच कर डूबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहा है। अभी तक किसी बच्चे का पता नहीं चल पाया है़। डूबने वालों में फुलवरिया के शिवनाथ प्रसाद का 12 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार, रामा प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार, विनोद भगत का बेटा 12 वर्षीय गोलू कुमार, शंभू भगत का 10 वर्षीय पुत्र आशिक कुमार व रूपा ठाकुर का 15 वर्षीय पुत्र रवि ठाकुर शामिल है।

बताया जाता है कि फुलवरिया के कृष्णा ठाकुर की मां का देहांत हो गया था। इसी दाह संस्कार में शामिल होने सभी बच्चे गांव वालों के साथ गए थे। लौटने के क्रम में सभी डबरा में नहाने चले गए। जहां सभी डूब गए। घटना की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। लोग अपने स्तर से बच्चों को खोजने लगे। इधर प्रशासन को जानकारी मिली तो स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई़। किसी भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Five children went to the funeral pyre of Krishna Thakur's mother, drowned while bathing in pond, search continues

Post a Comment