अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद गांव में चल रहे देशी शराब अवैध फैक्ट्री को बंद कराने को लेकर ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीण महेंद्र महतो, दिनेश महतो, रामदेव ठाकुर, प्रदीप कुमार, सहदेव पासवान आदि ने बताया कि हुसैनाबाद स्कूल एवं बेलछी मोड़ के समीप मेन रोड पर अवैध रूप से शराब की फैक्ट्री चल रहा।
इस अवैध शराब फैक्ट्री को बंद कराने के लिए कई बार आवेदन दिया गया है। लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि इस अवैध फैक्ट्री को चलाने में थानाध्यक्ष की भी भूमिका है। जब भी थाना को शिकायत करते है तो फैक्ट्री संचालक उक्त लोगों को गाली-गलौज देते हुए कहते हैं कि तुमको जो करना है करना लो इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق