जिले के अरियरी प्रखंड के कंप्यूटर ऑपरेटर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वाले व्यक्ति भी अपनी जांच कराने के लिए सदर अस्पताल व कोरोना जांच केंद्र का चक्कर लगाना शुरू कर दिए है।
वहीं, जिले में लगातार बढ़ रही समुदाय का स्तर पर कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन के भी हाथ पैर फूलने लगे हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना बचाव को लेकर जिले भर में रोको टोको अभियान के तहत बिना मास्क लगाए घूम रहे व्यक्ति से चालान भी काटा जा रहा है।
इसके बावजूद जिलेवासियों में कोरोना संक्रमण का कोई भय दिखाई नहीं दे रहा हैं। इसको लेकर विभिन्न स्थानों पर तैनात की गई पुलिस प्रशासन के सामने से यात्रियों से भरा खचाखच टेंपो व यात्री वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन उन पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिससे कोरोना संक्रमण का भय दिन प्रतिदिन अधिक होता जा रहा है।
वही सवारी गाड़ी में बैठे लोग सोशल डिस्टेंसिंग की बात तो दूर लोग मास्क लगाना भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया कि जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले की टोटल कोरोना पॉजिटिव संख्या 168 हो गई है जबकि रविवार को 40 लोगों सैंपल जांच के लिए लिया गया हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق