एनएमसीएच के गायनी विभाग में 33 बेडों पर ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन की सुविधा दे दी गई है। एनएमसीएच में 447 बेड हैं। इनमें पहले से 166 बेड पर ऑक्सीजन गैसपाइप लाइन की सुविधा थी। अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अब 199 बेडों पर ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन की सुविधा मिलने लगी है। बाकी बेड पर सिलेंडर से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इधर, सरकार की ओर से कोरोना की जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश के आलोक में सोमवार को सिटी चौक पर कोरोना जांच शिविर लगाया जाएगा। इस संबंध में एसडीओ राजेश रोशन ने बताया कि शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Post a Comment