दैनिक भास्कर और रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या की ओर से काेराेना महामारी काे लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया। इसके तहत डाकबंगला चौराहा और फ्रेजर रोड के पास ऐसे लाेगाें को चिह्नित किया गया, जो बिना मास्क पहने सड़क पर घूम रहे थे। क्लब के सदस्यों ने उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की उपयोगिता की जानकारी दी। साथ ही स्थानीय लोगों के बीच एक मास्क और एक सेनेटाइजर की बोतल बांटी गई।

क्लब के अध्यक्ष आशीष बंका ने कहा कि इस तरह का आयोजन आने वाले दिनों में भी हाेता रहेगा। उन्हाेंने क्लब द्वारा इस तरह के सामाजिक कार्य के प्रति प्रतिबद्धता जताई। माैके पर करीब 500 मास्क और सेनेटाइजर की 500 बोतल वितरित की गई। मौके पर सहायक मंडलाध्यक्ष सीबी शर्मा ने चाणक्या क्लब के इस कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम में क्लब सचिव संदीप चौधरी, मुकेश अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, तृषा बंका, रुचि चौधरी, कविता अग्रवाल और ज्योति अग्रवाल उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment