कृषि आधारभूत संरचना फंड में बिहार के लिए 3980 करोड़ रुपए होंगे। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्नदाता किसान का सम्मान बढ़ाने और उनकी अामदनी दोगुनी करने वाले कार्यक्रमों की सुनहरी शृंखला में 1 लाख करोड़ की राशि वाला कृषि आधारभूत संरचना फंड भी जोड़ दिया। केंद्र सरकार ने इस फंड के लिए 1000 करोड़ रुपए जारी कर शुरुआत की।
मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि आधारभूत संरचना फंड से प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों को केवल 1 फीसदी ब्याज पर कर्ज मिल सकेगा, सात साल तक के कर्ज पर 3 फीसदी ब्याज अनुदान मिलेगा और 2 करोड़ तक के ऋण की गारंटी सरकार लेगी। यह कर्ज कृषि उत्पादों के लिए कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, पैक हाउस और मार्केटिंग सुविधाओं के विकास के लिए दिया जाएगा। भंडारण की सुविधाएं विकसित होने से किसान अपने उत्पाद अौने-पौने में नहीं, बल्कि अच्छे मूल्य पर बेच सकेंगे, आय बढ़ेगी। कृषि आधारभूत संरचना फंड ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी साबित होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق