कटिहार से पूर्णिया की ओर आ रही एक बोलेरो पिकअप गाड़ी संख्या बीआर11-S7588 कुल 27 बैग गुटखा (पान मसाला) बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 8 लाख 10 हजार बताई जा रही है।
उक्त जानकारी देते हुए सेंट्रल जीएसटी की पूर्णिया इकाई अधीक्षक निवारण महानंद सिंह ने बताया कि सहायक आयुक्त ध्रुव के निर्देश पर यह जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान मंगलवार को लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर रौतारा से कुल 8 लाख 10 हजार की राशि का 27 बैग गुटखा जब्त किया गया। साथ ही उक्त गाड़ी को भी उनके द्वारा जब्त कर लिया गया।
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उक्त गुटखा बिहार के बाहर से आ रहा था। सघन जांच अभियान चलाकर इसे पकड़ा गया है। इस जांच अभियान से गुटखा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
إرسال تعليق