नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेचौल गांव के पास बिहटा-सरमेरा स्टेट हाइवे 78 पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को फोन कर घर से बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार की सुबह 11 बजे के आसपास हुई। मृतक चेचौल निवासी संजय सिंह का पुत्र 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ विलियन भी अपराधी प्रवृत्ति का था। विलियन अपने घर पर था, तभी किसी ने उसे काॅल कर चकिया पर स्थित सूर्य मंदिर के सामने एसएच 78 पर बुलाया।

वह ज्योंहि वहां पहुंचा बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर पड़ा और बदमाश भाग निकले। चर्चा है कि उसके दोस्तों ने ही गोली मारी। गोली चलने की आवाज सुनकर चेचौल और चकिया पर के ग्रामीण उस ओर दौड़े। खून से लथपथ सड़क पर तड़प रहे विलियन को परिजन उठाकर नौबतपुर रेफरल अस्पताल ले आए। चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। बाद में मौत हो गई।

दवा व्यवसायी हत्याकांड में था अप्राथमिकी अभियुक्त
नौबतपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वह अपराधी प्रवृत्ति का था। नौबतपुर के दवा व्यवसायी प्रदीप कुमार गुप्ता उर्फ दीपु हत्याकांड में वह अप्राथमिकी अभियुक्त था। इसके अलावा एक बैट्री व्यवसायी से लूटपाट में भी नामजद था। उसकी जेब से पुलिस ने 5 पुड़िया स्मैक बरामद किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Called from home in Naubatpur, youth roasted with galleries, drug businessman was accused in homicide case

Post a Comment