हरदा के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दिया। इसमें शिक्षक रवि प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहां पर उपस्थित लोगों ने गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। घटनास्थल से मौका पाकर ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

बताया जाता है कि शिक्षक मूल रूप से वैशाली जिला का रहने वाला है। वे हरदा स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में शिक्षक के रूप में पढ़ाते थे। मधुबनी टीओपी क्षेत्र के राजेंद्र नगर धोबिया टोला स्थित वार्ड नंबर एक में अपने ननिहाल में रहते थे। सुबह करीब नौ बजे बाइक से स्कूल जाने के क्रम में दुर्घटना हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment